कर्ज से परेशान गल्ला व्यापारी ने की आत्महत्या

झांसी, 07 जनवरी(हि.स.)। थाना समथर के ग्राम छोटा बेलमा निवासी गल्ला व्यापारी हर प्रसाद साहू ने बीती रात मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे ने आत्महत्या का कारण कर्ज से परेशान होना बताया है।

बेटे ने बताया कि करीब 15 बर्ष से पूंछ के ग्राम सिकंदरा के पास मकान बनाकर रहते थे। जहां वह अपने मकान में ही गल्ला का व्यापार करते थे। वह किसानों से फुटकर गेहूं,मटर,सरसों,जौं सहित आदि फसलों की खरीदारी करते थे। संदिग्ध करणों के चलते अपने ही मकान में मफलर से पंखे से लटककर फांसी लगा ली। परिजनों ने उन्हें कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता पाया। वे प्राइवेट वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

मृतक के पुत्र रिंकू साहू ने बताया कि पिता को निरंतर व्यापार में घाटा हो रहा था। इस कारण उन्होंने यह कदम उठाया। वह कई किसानों के कर्ज तले भी दब गए थे। उन्हें किसानों का कर्जा देना था। कर्ज से परेशान होकर उसके पिता ने यह कदम उठाया। उसके पिता की मौत होने से उसका परिवार पूरी तरह से बिखर गया है। वह दो भाई हैं। उनके छोटे भाई की उम्र लगभग 18 बर्ष और छोटे भाई गोलू ने इसी बर्ष इंटर की परीक्षा पास की है और बीए में पढ़ रहा है।