हरिद्वार, 25 जनवरी (हि.स.)। केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) बीएचईएल हरिद्वार में पदस्थ सहायक कमाण्डेंट विजय नारायण तिवारी को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
35 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में भारत के लगभग सभी राज्यों में विभिन्न 18 इकाइयों में उत्कर्ष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने में सहायक रहे विजय नारायण तिवारी को इससे पूर्व कठिन सेवा पदक, अति उत्कृष्ट सेवा पदक व महानिदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं डीजी डिस्क के अतिरिक्त 20 से अधिक बार उनके कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुके हैं।