अयोध्या से लौटे पूर्व सांसद तरुण विजय ने राज्यपाल से मिलकर रामलला का प्रसाद किया भेंट

देहरादून, 25 जनवरी (हि.स.)। पूर्व सांसद तरुण विजय ने अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लौटकर गुरुवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात कर उन्हें प्रसाद भेंट किया।साथ ही राज्यपाल को अयोध्या राम मंदिर से विशेष प्राप्त रामनामी ओढ़ायी। राज्यपाल ने श्रद्धा से रामनामी पहनी और पद्धति पूर्वक हाथ जोड़कर प्रसाद ग्रहण किया।

राज्यपाल ने मुलाकात के दौरान बताया कि अयोध्या से उनका गहरा संबंध रहा है। सेना में उनकी पहली पोस्टिंग सरयू किनारे हुई थी। उनकी सहधर्मिणी ने भी अयोध्या से शिक्षा ग्रहण की है।