राजगढ़, 23 जनवरी (हि.स.) । राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज मंगलवार को राजगढ़ जिले के गनियारी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान चयनित हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। इसके पश्चात राज्यपाल गनियारी से सीधे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों जिले में ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने व योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मंगलवार दोपहर 2.30 बजे नरसिंहगढ़ जनपद पंचायत के गांव गनियारी पहुंचेंगे। वह सबसे कालापीपल शुजालपुर से रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे चिड़ी खो स्थित वन्य प्राण अभयारण्य पहुंचेंगे। यहां पर भोजन करेंगे। इसके बाद यहां से सीधे गनियारी गांव पहुंचेंगे। जहां पर नरसिंहगढ़ जनपद की विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर वह ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही हितग्राहियों को हितपत्रों का वितरण भी करेंगे।
राज्यपाल पटेल के आगमन को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। चिडी खो से लेकर गनियारी गांव में होने वाले कार्यक्रम में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली सप्लाई, मंच व्यवस्था, साज-सज्जा, रांगोली व भोजन आदि के लिए 20 से अधिक अधिकारियों की डयूटी लगाई है। संपूर्ण कार्य व्यवस्था के लिए जिला पंचायत सीईओ अक्षय कुमार तेम्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी है।