– रामायण के सभी पात्रों के स्वरूप होंगे शामिल
फिरोजाबाद, 15 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर 21 जनवरी को भव्य रामेण दर्शन यात्रा दोपहर 12 बजे से गाजे बाजे के साथ शहर में निकलेगी। जिसमें रामायण के सभी पात्रों के स्वरूप शामिल रहेंगे। यह उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चन्द्रनगर विभाग के विभाग प्रचारक प्रमोद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोमवार को व्यक्त किए।
उन्होंने बताया कि भव्य रामेण दर्शन यात्रा आने वाले रविवार को 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे गांधी पार्क चौराहा से शुरू होगी। यहां से सेंट्रल चौराहा, काली मंदिर, बर्फखाना चौराहा, जलेसर रोड होते हुए गोपालाश्रम पर पहुंचेगी। जहां प्रभु श्रीराम, सीता माता, भाई लक्ष्मण एवं रामायण के अन्य पात्रों के स्वरूपों की आरती का कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने सभी सनातनी एवम रामभक्तों से आग्रह किया है कि वह अपने बच्चों को भी इस दर्शन यात्रा का सहभागी बनाएं अर्थात रामायण के पात्र के रूप में सुसज्जित करें एवं पूरे परिवार सहित इस अलौकिक एवं दिव्य दर्शन यात्रा के साक्षी बने। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से भी इस कार्यक्रम में अपने छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करने का आग्रह किया है।
इस निमित्त भव्य रामेण दर्शन यात्रा के लिए समिति की घोषणा महानगर संघचालक प्रदीप ने की। समिति के संयोजक राजेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, सह संयोजक निशा धाकरे, अमर वर्मा धर्म जागरण, विक्रांत शर्मा विजय कलेक्शन, अनुपम शर्मा, सत्यवीर, दिलीप, निशा गुप्ता, मुन्नी देवी, विपुल गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू आदि हैं।