– हुकुम सिंह को मिली बुंदेलखंड केसरी की शील्ड
हमीरपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। कुरारा के दो दिवसीय दंगल में शनिवार को बुंदेलखंड केसरी के लिए सात जनपद के पहलवानों के बीच मुकाबला कराया गया। जिसमें सेमी. फाइनल मुकाबले के बाद विजयी पहलवान को गदा व इनाम देकर पुरुस्कृत किया गया।
बुंदेलखंड केसरी पहलवान के चयन के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक रमन सिंह आज़ाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता के संबंध में सातों जनपद में संचालित अखाड़े के संचालकों को जानकारी देने के बाद ही प्रतियोगिता आयोजित की गई है।सेमी फाइनल कुश्ती में हुकुम पहलवान कुसमरा कुरारा हमीरपुर व राधेश्याम पहलवान मिरघानी बांदा के बीच हुई। जिसमें हुकुम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरी कुश्ती में बीरेंद्र टेढ़ा व उत्तम जालौन के बीच होना थी। जिसमें उत्तम ने कुश्ती नहीं लड़ी। तब कमेटी ने बीरेंद्र को विजयी घोषित किया। फाइनल कुश्ती हुकुम सिंह व बीरेंद्र सिंह के बीच संपन्न हुई। जिसमें कड़ी मशक्कत के बाद हुकुम सिंह ने बुंदेलखंड केसरी की शील्ड पर बीरेंद्र सिंह को हराकर कब्जा किया। इस अवसर पर कमेटी के गुलाब यादव, लालमन यादव, अनार सिंह आदि मौजूद रहे। ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल ने गदा व शील्ड दिया। आयोजक कमेटी ने बताया कि अगले वर्ष बुंदेलखंड केसरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।