हरिद्वार, 28 जनवरी (हि.स.)। घर की छत पर रखे सामान की चोरी करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा।
कोतवाली रानीपुर को क्षेत्र के ग्राम पूरणपुर निवासी अमरीश पुरी पुत्र विजेन्द्र पुरी ने घर की छत से चोरों ने लोहे की एंगल चोरी करने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी कर रहे आरोपित रवि शंकर पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी ग्राम पुरणपुर, रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपित अमित पुत्र गोर्धन निवासी ग्राम पुरणपुर, रानीपुर हरिद्वार फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी किये गये 02 लोहे के एंगल बरामद किए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। जबकि फरार आरोपित की पुलिस तलाश में जुटी है।