मकर संक्रांति : सूर्य का मकर राशि में प्रवेश यानि सूर्य का उत्तरायण में प्रवेश : अनिता

– मुरादाबाद में राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया मकर संक्रान्ति उत्सव

मुरादाबाद, 15 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्र सेविका समिति मुरादाबाद द्वारा श्रीकृष्ण नगर ने ओम भवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में मकर संक्रांति पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम अध्यक्ष अर्चना प्रकाश ने समिति के महत्व और अनुशासन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका अनिता ने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य का मकर राशि में प्रवेश यानि सूर्य का उत्तरायण में प्रवेश। उन्होंने कहा कि असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतं गमय॥ अर्थात प्रकृति का प्रकाश की ओर चलने का यह उत्सव है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, इसी को मकर संक्रांति कहते हैं।

अनिता ने आगे कहा कि सभी एक वर्ष में चार संक्रांति होती हैं। मेष संक्रांति, कर्क संक्रांति, तुला संक्रांति, मकर संक्रांति। यह सूर्य देवता का दिन है। आज से ही कुंभ स्नान प्रारंभ होता है। हमारे यहां पर दो प्रकार की कालगणना है। एक सूर्य गणना, दूसरी चंद्र गणना। सूर्य की गणना और चंद्रमा की गणना में लगभग सात दिन का अंतर होता है। इसलिए चार वर्ष में एक महीना लोन का आता है। भारतीय काल गणना से ही पूरा विज्ञान है। ग्रेग्रेरियन कैलेंडर यह नहीं बता सकता कि किस दिन सूर्य ग्रहण पड़ेगा, किस दिन चंद्र ग्रहण पड़ेगा। पूर्णिमा-अमावस्या के बारे में किसी भी देश के पास कोई जानकारी नहीं है। भारतीय ज्ञान और विज्ञान विश्व के अंदर हमारे लिए गौरव का विषय है।

कार्यक्रम का संचालन महानगर बौद्धिक प्रमुख संगीता ने किया एवं परिचय नगर कार्यवाहिका शिखा जैन द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर नगर कार्यकारिणी एवं समिति की सभी दायित्ववान बहनें उपस्थित रहीं।