चोरी की योजना बना रहे छह चोर गिरफ्तार

बरेली, 09 जनवरी (हि.स.)। मीरगंज पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे छह चोरों का गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तमंचा, चाकू व तीन गाड़ियों को भी बरामद किया है। उनके अन्य साथी फरार हो गये।

मीरगंज क्षेत्राधिकारी डॉ. दीप शिखा अहिरवार ने बताया कि ग्राम हुरहुरी से तिलमास रोड पर बने शुभ कोचिंग सेन्टर के पास कुछ लोग चोरी की योजना बनाने की खबर मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से छह चोरों को दबोच लिया। इनमें छह लोग भाग खडे़ हुए।

पकड़े गए चोरों में थाना मीरगंज के असद नगर निवासी सलमान, अमशुल, महताब, गुड्डू, इन्तजार और अल्ताफ है। इनके पास से जेवर, 20 हजार रुपये कैश, तमंचा मय कारतूस, चार पहिया और दो पहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह स्थान बदल-बदल कर अलग-अलग जगह पर चोरी करते थे। जो लोग फरार हैं उनमें शमशुल, इकबाल, मो. हसन, राहुल वाल्मीकि सुरेन्द्र और मंसूर है, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।