देहरादून, 25 जनवरी (हि.स.)। डांडालखौड़ स्थित शिवगंगा एनक्लेव में लगातार बाघ की चहलकदमी बनी हुई है। जिस कारण स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
शिवगंगा एनक्लेव जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों को बताया कि दिन के समय भी कॉलोनी में बाघ चहलकदमी कर रहा है। सूचना पर वन विभाग की पूरी टीम एसडीओ डॉ. उदय गौड़ के साथ मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने बाघ के मूवमेंट को चेक करने के लिए कैमरे लगाने के साथ-साथ पिंजरा भी लगाया।