देहरादून, 22 जनवरी (हि.स.)। राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश भर के साथ ही देवभूमि श्रीराम के उल्लास में डूबी हुई है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपरिवार टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
सुबह से ही सभी मंदिरों में सुबह से ही लोगों का ताता लगा हुआ है। उत्तराखंड सरकार के सभी मंत्री अलग-अलग मंदिरों में वर्चुअल माध्यम से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में सपरिवार पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यह हमारे लिए गौरव का दिन और क्षण है। सभी के घरों में आज दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। देवभूमि में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह-जगह उत्सवी में माहौल प्रभु श्रीराम का उद्घोष मन को आनन्दित कर रहा है।
देहरादून के परेड मैदान में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर में राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह आरती पूजा के दिव्य दर्शन, परेड ग्राउंड देहरादून में स्थापित एलईडी पर सीधा प्रसारण हो रहा है।
इसके अलावा बड़े स्क्रीन पर लाइव प्रसारण, घंटा घर,पलटन बाजार, डाटकाली सहित 11 सुभाष रोड के अलावा अन्य गली मोहल्ले में राम भक्तों की ओर से जगह-जगह लाइव प्रसारण के साथ भजन कीर्तन और भंडारे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे। बड़े से लेकर बच्चों की सहभागिता से भक्तिमय वातावरण देखते ही बन रहा है।