नई दिल्ली, 07 फरवरी (हि.स.)। निर्वाचन आयोग की ओर से एनसीपी के अजित पवार गुट को असली एनसीपी करार देने के फैसले के बाद अजित पवार गुट ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट याचिका दायर की है। एनसीपी गुट के अजित पवार गुट ने कहा है कि अगर निर्वाचन आयोग के फैसले को शरद पवार गुट चुनौती देता है तो कोई भी आदेश पारित करने से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए।
दरअसल निर्वाचन आयोग ने अजित पवार गुट को असली एनसीपी करार देते हुए चुनाव चिह्न घड़ी भी उन्हें सौंप दिया है। निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ शरद पवार गुट ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। अब शरद पवार गुट से पहले ही अजित गुट ने आज सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर केविएट दायर कर दिया है।