ग्वालियर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को होटल आदित्याज में आयोजित ग्वालियर व चंबल क्लस्टर की प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं ग्वालियर-चंबल कलस्टर प्रभारी भूपेन्द्र सिंह मंच पर उपस्थित रहे।