फोटो: भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन फॉर्म

भोपाल, 15 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रहलाद पटेल सहित वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के राज्यसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री एल. मुरूगन, श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम आश्रम, उज्जैन के पीठाधीश्वर उमेश नाथ महाराज, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने विधानसभा पहुंचकर अपने नामांकन दाखिल किये।