-लोकसभा चुनाव से पहले 1640 विपक्षी दलों के लोगों ने थामा भाजपा का दामन
सुलतानपुर,14 फरवरी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने किले को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को चार विधानसभा में आयोजित मिलन समारोहों में अन्य दलों के 1640 लोगों ने पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान दूसरे दलों के सभासद, प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी, पूर्व बीडीसी कोटेदार, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा कि भाजपा सभी को समाहित करने वाला दल है। भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास है। उन्होंने कहा बड़ी संख्या में शामिल हुए विपक्षी दलों के लोग भाजपा के अबकी बार 400 के पार के नारे को बुलंद करने में अपना योगदान देंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष इसौली, लंभुआ एवं सुल्तानपुर विधानसभा के मिलन समारोह में शामिल हुए।
सुल्तानपुर में तिकोनिया पार्क में आयोजित 188 विधानसभा सुल्तानपुर के मिलन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक विनोद सिंह ने विभिन्न दलों से आए लोगों का पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी में शामिल हुए लोग व कार्यकर्ता हर बूथ पर जीत का परचम लहराने में जुट जाएं। आभार पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल व संचालन डॉ वीपी सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू, कार्यक्रम संयोजक संदीप सिंह,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, ज्ञान जायसवाल,धर्मेंद्र कुमार, आशीष रानू,राम अभिलेख सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सुल्तानपुर विधानसभा में 545 लोग भाजपा में शामिल हुए। पूर्व प्रमुख प्रदीप सिंह सपा, सभासद अन्तिमा गुप्ता, अरुण तिवारी, गिरीश मिश्रा,प्रधान इमलिया खुर्द अनिल यादव सपा, शकील अहमद प्रधान सपा, प्रधान उदयपुर मंगरु बसपा, नियाज अहमद सपा, विजय कुमार प्रधान पकड़ी बीएसपी, दादूपुर प्रधान नागेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान उदयभान सिंह, सतीश पांडे प्रधान, रामराज वर्मा प्रधान,दीपचंद जायसवाल प्रधान, दिनेश यादव, सतनारायण सिंह आदि अपने शुभचिंतकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। लंभुआ विधानसभा का मिलन समारोह लंभुआ ब्लॉक में आयोजित हुआ। विधायक सीताराम वर्मा, कार्यक्रम संयोजक विजय त्रिपाठी ब्लॉक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह, राजेंद्र वर्मा, सुषमा जायसवाल आदि की मौजूदगी में 335 विभिन्न दलों के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इसौली विधानसभा का मिलन समारोह कुड़वार ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ। यहां कार्यक्रम संयोजक संजय सिंह त्रिलोकचंदी, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह,योगेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला आदि ने 510 लोगों को पार्टी में शामिल कराया। कादीपुर विधानसभा का मिलन समारोह ब्लॉक सभागार कादीपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम संयोजक घनश्याम चौहान के संयोजन में मुख्य अतिथि विधायक राजेश गौतम, ब्लॉक प्रमुख प्रात्येश सिंह बंटी, सर्वेश मिश्रा, श्रवण मिश्रा आदि की मौजूदगी में 250 लोग भाजपा में शामिल हुए।