भोपाल, 14 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सीधी जिले के कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन नेताओं में कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रंजना मिश्रा, जिला महामंत्री रोहित मिश्रा एवं को-ऑपरेटिव सेल के प्रदेश महामंत्री सुरेश पांडे शामिल हैं। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री शरतेंदु तिवारी एवं विधायक रीति पाठक उपस्थित रहीं।