नागदा : राष्ट्रपति भवन में 26 को दिव्यांग बच्चे करेंगे प्रस्तुति

नागदा, 24 फरवरी (हि.स.) मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के क्षेत्र में कार्यरत एवं राष्ट्रपति से पुरस्कृत संस्था स्नेह के बच्चों के आवागमन के लिए भेंट एक सीएनजी 34 सीटर स्कूल बस का लोकार्पण हुआ। यह बस गुजरात की वाध बकरी चाय फाउडेंशन अहमदाबाद ने सीएसआर योजना के तहत भेंट की। बस को भेंट करने के लिए कंपनी के प्रबंधन टीम नागदा पहुंची। संस्था स्नेह के परिसर में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चाय कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शाह एवं वशिष्ठ अतिथि सीएसआर प्रमुख अजय सिसिलिया ने शिरकत की। इस मौके पर लांयस क्लब के गोविंद मोहता, चंद्रशेखर जैन एवं स्नेह के संस्थापक पंकज मारू ने भी मंच साझा किया।

कार्यक्रम में स्नेह क संस्थापक पंकज ने बताया दिव्यांग बच्चों में भी प्रतिभाए होती बशर्त उनको तराशने की आवश्यकता है। स्नेह के बच्चे भी कई प्रकार की विधाओं से परिपूर्ण है। इसी कारण से संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए संस्थान के बच्चों का चयन राष्ट्रपति भवन में प्रतिभा प्रदर्शन के तहत हुआ है। इन बच्चों की प्रतिभा को राष्ट्रपति द्रोपद्री मुर्मू देखेगी। कार्यक्रंम में मुख्य अतिथि श्री शाह ने विश्वास जताया कि स्नेह को बस सुविधा उपलब्ध कराने से अब ग्रामीण अंचल के बच्चे यहंा आकर लाभान्वित होंगे। संस्था स्नेह के परियोजना अधिकारी विपल्व चैहान के मुताबिक वाध बकरी गु्रप ने ब्लाइड पीपल एसोसिएशन के सहयोग से दिव्यांग लोगों के लिए गुजरात में कई परोपकारी गतिविधिया संपादित की है। हाल में कई 200 दृंष्टिबाधित लोगों को स्मार्ट सहायक उपकरण वितरित किए गए। समारोह में कंपनी के सीएसआर प्रमुख सिसलिया ने गुजरात के बाद मप्र में भी इस योजना से और भी राशि खर्च करने की मंशा प्रकट की।

नेपाल में शाखा का शुभारंभ

कार्यक्रम में स्नेह संस्थापक पंकज ने बताया इस संस्थान की नीवं 2008 में रखी गई थी। संस्थान में मानसिंह रूप से दिव्यांग बच्चों को चिकित्सा माध्यम से सक्षम तो बनाया जाता है साथ ही इन्हें शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी निपुण करने का मिशज जारी है। संस्थान में 167 बच्चें लाभ ले रहे हैं। लगभग 40 लोगों का स्टाफ इन बच्चों के जीवन उत्थान में कार्यरत है। इस प्रकार की उत्कृष्ट मिशन से संस्थान को राष्ट्रपति अवार्ड भी मिल चुका है। अब नेपाल में भी एक शाखा का शुभारंभ किया गया है।