हरिद्वार, 19 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस ने दस दिन पूर्व गुमशुदा हुई लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। लड़की की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस को आभार जताया।
ग्राम मलकपुर शहसू जिला बिजनौर हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल, हरिद्वार ने थाना सिड़कुल में 5 फरवरी को अपनी 18 वर्षीय पुत्री के दोस्तों के संग 21 जनवरी को कहीं चले जाने के संबंध में तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पुलिस ने लड़की की तलाश करते हुए उसे आज सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।