जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का मारवाड़ लोहावट स्टेशन पर पूर्व की भांति रहेगा अस्थाई ठहराव

मुरादाबाद, 06 फरवरी (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि रेलगाड़ी संख्या 15013/15014 जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस के संचालन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस के मार्ग पर पूर्व में स्टेशन मारवाड़ लोहावट पर अस्थाई रूप से ठहराव दिया गया था वह यथा रूप बना रहेगा।