मेहंदी प्रतियोगिता कराकर मतदान के लिए किया जागरूक

चंपावत, 23 फरवरी (हि.स.)। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए स्वीप अभियान के तहत चाइल्ड हेल्प लाइन की समन्वयक संतोषी के नेतृत्व में स्वीप टीम ने शुक्रवार को लोहाघाट के चांदमारी क्षेत्र में महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं को मेहंदी के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनिका, द्वितीय स्थान ममता देवी, तृतीय स्थान पार्वती देवी ने प्राप्त किया।

समन्वयक संतोषी ने बताया कि महिलाओं को मतदान हमारा अधिकार के तहत मतदान शपथ भी दिलाई गई।