भोपाल, 20 फ़रवरी (हि.स.)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सेवी स्व. पं. उद्धवदास मेहता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद मेघराज जैन, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, विकास विरानी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।