राजगढ़ःनाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

राजगढ़, 30 मार्च (हि.स.)। नरसिंहगढ़ थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सवा माह पूर्व नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने पीड़ित के कथनों के आधार पर आरोपित के खिलाफ अतिरिक्त धाराओं में इजाफा कर अदालत में पेश किया। थानाप्रभारी एसएस. चौहान ने शनिवार को बताया कि 22 फरवरी को 17 वर्षीय किशोरी के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बालिका को आरोपित के कब्जे से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया और उसके कथनों के आधार पर आरोपित के खिलाफ धारा 366, 376, 376(2)एन, 3/4, 5एल/6 पाॅक्सो एक्ट के तहत इजाफा किया गया।