राजगढ़ः चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, दो साथियों के नाम किए उजागर

राजगढ़, 12 मार्च (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने बस स्टेण्ड के समीप लगाए गए चैकिंग पाइंट से चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया, जो पूछताछ पर बाइक के कागजात प्रस्तुत नही कर सका साथ ही उसने दो अन्य साथियों के नाम उजागर किए, जिनके साथ मिलकर बैंक आॅफ बड़ोदा ब्यावरा के समीप से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा साथ ही अन्य आरोपितों की तलाश शुरु की।

थानाप्रभारी वीरेन्द्रसिंह धाकड़ ने मंगलवार को बताया कि बीती शाम बसस्टेण्ड के समीप लगाए गए चैकिंग पाइंट से घेराबंदी कर बाइक क्रमांक एमपी 39 एमपी 9730 पर सवार भगवानसिंह (34) पुत्र पर्वतसिंह भील निवासी रायपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा को गिरफ्तार किया। पूछताछ पर आरोपित बाइक के कागजात प्रस्तुत नही कर सका साथ ही उसने बताया कि 15 मई 2023 को हेमराज पुत्र बनेसिंह भील और समंदर पुत्र बापूलाल भील निवासी रायपुर थाना लटेरी के साथ मिलकर बैंक आॅफ बड़ोदा के समीप से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा।