हरिद्वार, 12 मार्च (हि.स.)। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने गश्त के दौरान पाल मार्केट रावली महदूद को जाने वाले तिराहे से एक व्यक्ति को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपित की पहचान आकाश पुत्र लालू सिंह निवासी टांडा भागमल लक्सर रोड थाना लक्सर हरिद्वार हाल निवासी सम्राट मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।