हरिद्वार, 31 मार्च (हि.स.)। पथरी पुलिस ने दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपित दो गोवंश को गाड़ी में क्रूरता पूर्वक बांधकर कर ले जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक थाना पथरी अंतर्गत चौकी फेरूपुर इंचार्ज नवीन चौहान पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाए हुए थे। चेकिंग के दौरान दो व्यक्ति तालिब पुत्र सलीम खान निवासी मोहम्मदपुर कुमारी और राजा पुत्र पूरन सिंह निवासी टीकमपुर कोतवाली लक्सर को दो गोवंशों को क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध उत्तराखंड गोवंश अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।