भोपाल, 18 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं, बैठकों का दौर लगातार जारी है जिनमें रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी के लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी सतीष उपाध्याय एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से छिंदवाड़ा, बालाघाट, सीधी व मण्डला लोकसभा टोली बैठक को संबोधित किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल, संपतिया उईके, पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, शरदेंदु तिवारी एवं प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार सहित चारों जिलों के जिला अध्यक्ष व लोकसभा टोली के पदाधिकारी उपस्थित रहे।