शांतिभंग में पुलिस ने किया छह का चालान

हरिद्वार, 30 मार्च (हि.स.)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने तीन स्थानों पर आपस में झगड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आपस में झगड़ा कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम मनोज कुमार पुत्र बलबीर सिंह, अमित कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासीगण शास्त्री नगर कोतवाली ज्वालापुर, बृजेश कुमार पुत्र बाबूराम निवासी मोहल्ला कडच्छ कोतवाली ज्वालापुर, राहुल चौहान पुत्र जगदीश निवासी धीरवाली निकट भैरो मंदिर कोतवाली ज्वालापुर, अलवीश पुत्र मुसरत अली निवासी ग्राम लहबोली थाना मंगलौर, हरिद्वार, विक्की पुत्र ओमप्रकाश निवासी बाल्मीकि बस्ती निकट काली माता मंदिर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताए।