राजगढ़ःरंगपंचमी पर निकली परंपरागत गेर, जमकर उड़ा रंग-गुलाल

राजगढ़,30 मार्च(हि.स.)। हर साल की तरह इस बार भी हिन्दू उत्सव समिति के तत्तावावधान में रंगपंचमी के अवसर पर ब्यावरा शहर में शनिवार को पंरपरागत गेर निकाली गई, जो मातामंड स्थित शीतलामाता मंदिर से शुरु हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होकर चिंताहरण हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में शनिवार को निकाली गई परंपरागत गेर मातामंड स्थित शीतलामाता मंदिर से शुरू होकर नगर के सुठालिया रोड़, मैन मार्केट, जगात चौक, एसडीएम निवास, इंदौर नाका, एबी रोड़, पीपल चौराहा से होते हुए चिंताचरण हनुमान मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद गेर का समापन किया गया। परंपरागत रूप से निकाली गई गेर में युवा नाचते गाते हुए प्रेमभाव से एक-दूसरे पर रंग गुलाल उड़ाते हुए नजर आए। गेर में फायरबिग्रेड के माध्यम से जमकर रंग गुलाल उड़ाया गया। हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष प्रिंस छावड़ा ने बताया कि रंगपंचमी के अवसर पर निकाली गई गेर में नगर के रहवासियों का उत्साहपूर्ण सहयोग रहा।समिति ने सफल आयोजन को लेकर नगरवासियों का आभार माना।