राजगढ़ःखेड़ापति हनुमान मंदिर से दानराशि सहित अन्य सामान चोरी

राजगढ़,8 मार्च (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में नेवज नदी के तट से लगे खेड़ापति हनुमान मंदिर से अज्ञात बदमाश दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी व कमरे से कीमती साउंड मशीन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने शुक्रवार को मौका-मुआयना कर प्रकरण दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाश नेवज नदी के तट से लगे खेड़ापति हनुमान मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी व कमरे से साउंड मशीन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी का कहना है कि दानपेटी से अज्ञात बदमाश 15 हजार से अधिक नकद व कीमती साउंड मशीन चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर पड़ताल शुरू कर दी है ।