ट्रेन से कटकर महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

मीरजापुर, 30 मार्च (हि.स.)। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी अंतर्गत सिकिया जयरामपुर गांव के सामने शुक्रवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत हो गई। पुलिस शिनाख्त की कार्रवाई में जुटी है।

रेलवे की ओर से भेजे मेमो के आधार पर मौके पर पहुंची नरायनपुर पुलिस ने शव को चुनार स्थित मोर्चरी हाउस भेजा है। चौकी इंचार्ज नरायनपुर जयदीप सिह ने बताया कि मृतका क्रीम कलर की फुल बांह की स्वेटर व बैगनी रंग की सलवार पहने है। उसके हाथ में जले का निशान है और अंगुली मुड़ी हई है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।