उत्तराखंड : आर्थिक तंगी से जूझ रहे कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल, जनता से चंदे की लगाई गुहार

हल्द्वानी, 03 अप्रैल (हि.स.)। बनभूलपुरा के कंपनी बाग की जमीन (मलिक का बगीचा) को खुर्द-बुर्द करने के मामले में फरार चल रही आरोपित साफिया मलिक को बीती देर रात हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बीती 22 फरवरी को अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक, अख्तरी बेगम, नबी रजा खां, गौस रजा खां और अब्दुल लतीफ के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप में कहा गया था कि उक्त आरोपितों ने सांठ-गांठ कर कंपनी बाग का बगीचा (मलिक का बगीचा) स्थित भूखंड पर मृत व्यक्ति के दस्तावेज लगाकर न सिर्फ कब्जा किया बल्कि मर चुके व्यक्ति के नाम से हाईकोर्ट में रिट भी डाली। आरोपियों ने षड्यंत्र कर जमीन को खुर्द-बुर्द कर डाला।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/सत्यवान/रामानुज

समरससमरससमरसहिस

Medium

HREG HRAJ 248

जो लोग सनातन को समाप्त करने की बात करते हैं, उनका मुंह तक देखना भी पाप – शेखावत

loksabha election union minister bjp

पाली/जालोर, 3 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने पाली में पी.पी. चौधरी और जालोर में लुम्बाराम चौधरी की नामांकन रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाला घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करने की बात करता है। जो लोग सनातन को समाप्त करने की बात करते हैं, उनका मुंह तक देखना भी पाप है।

बुधवार को दोनों नामांकन रैलियों में हुंकार भरते हुए शेखावत ने कहा कि यह चुनाव केवल सांसद चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि दो विचारधाराओं और मानसिकताओं का है। एक तरफ दुनिया में सनातन का सम्मान बढ़ाने वाली विचारधारा है और दूसरी तरफ सनातन विरोधी मानसिकता है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे कहते हैं, अगर सनातन को हटाना है तो मोदी को हराना पड़ेगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का बेटा कहता है, सनातन कोरोना जैसा है, डेंगू जैसा है, कैंसर जैसा है, इसे जल्द समाप्त होना चाहिए। शेखावत ने कहा कि जो लोग सनातन को समाप्त करने की बात करते हैं, उनका मुंह तक देखना भी पाप है।

शेखावत ने कहा कि भाजपा की अखंड भारत बनाने की मानसिकता है और दूसरी तरफ वो मानसिकता है, जिसके डीएनए में शुरू से बांटना रहा है। वो ऐसी मानसिकता है, जो जेएनयू में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह, इंशा अल्लाह’ कहने वाले लोगों के साथ खड़े होती है। कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही देश को बांटने का काम शुरू कर दिया था। उसने देश को न केवल जाति-धर्म, बल्कि मजहब, सम्प्रदाय, पूजा पद्धति और बोली-भाषा के रूप में भी बांटने का काम किया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर देश को एकीकरण की तरफ अग्रसर किया, लेकिन कांग्रेस ने समझौतों में जीती हुई जमीन भी गंवाने का काम किया।

विकसित भारत की नींव रखने वाला चुनाव

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह साधारण चुनाव नहीं है, विकसित भारत की नींव रखने वाला एक असाधारण चुनाव है। मोदी के तीसरा कार्यकाल को लेकर यही संकल्प है कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत की एक मजबूत नींव रखनी है। इसलिए इस बार केवल इस सोच से वोट नहीं करना है कि सांसद चुनना है, बल्कि इस सोच के साथ वोट करना है कि हमें विकसित भारत की नींव को मजबूत करना है।

काली रात जैसा था 2004 से 2014 का कालखंड

शेखावत ने कहा कि 2004 से 2014 का कालखंड काली रात जैसा था। हर दिन आतंकवाद और भ्रष्टाचार की घटनाएं सुर्खियों में रहती थीं। एक घोटाला समाप्त नहीं होता था, दूसरा सामने आ जाता था। कोयला से लेकर आकाश की तरंगों तक 12 लाख करोड़ का घपला किया गया। यही हाल आतंकवादी घटनाओं का था। बहुसंख्यक लोगों को तोड़ने के लिए उनके आस्था के केंद्रों पर हमले होते थे, लेकिन सरकार मौन रहती थी। मोदी के कार्यकाल में केवल दो जगह पुलवामा और उरी में आंतकवादी हमले हुए। एक बार सर्जिकल स्ट्राइक और दूसरी बार एयरस्ट्राइक कर आतंवादियों को उनके घर में घुसकर मारा। उसके बाद भारत की तरफ किसी ने आंख उठाने की हिम्मत नहीं की।

जो काम दशकों में नहीं हुआ, वो दस वर्ष में हुआ

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि वर्ष 2014 में जब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो किसी को इसका भरोसा नहीं था। यह मोदी का व्यक्तित्व, उनके द्वारा गुजरात में किए गए काम और कार्यकर्ताओं का भागीरथी परिश्रम था कि पहली बार देश में 30 साल तक मिलीजुली सरकार रहने का मिथक टूटा। भाजपा ने 2014 में 272 के पार का लक्ष्य रखा था, जिसे भाजपा ने पूरा किया। 2019 में 300 के पार का लक्ष्य रखा और उसे भी पूरा किया। इस बार 400 के पार का लक्ष्य रखा गया, जिसे भी पूरा करेंगे, जिसमें भाजपा अकेले दम पर 370 से अधिक और एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान से सभी 25 सीटों पर कमल खिलाकर हैट्रिक बनाएंगे और वो भी 5 लाख वोटों के अंतर से। ऐसा इसलिए होने जा रहा है, क्योंकि जो काम दशकों में नहीं हो पाया था, वो काम मोदी ने केवल 10 साल में कर दिखाया है।