अशोकनगर,05 अप्रैल(हि.स.)। जिले में अवैध गतिविधियों और अवैध शराब को लेकर पुलिस की बड़ी मुहिम लगातार जारी है। शुक्रवार को फिर चंदेरी पुलिस ने जहां 120 लीटर कच्ची शराब जब्त की तो वहीं सिटी पुलिस ने एक तड़ीपार आरोपित के पास से 90 लीटर कच्ची शराब जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।
अवैध शराब का केन्द्र बन चुके जिले में अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस की यहां अब तक की बड़ी मुहिम देखी जा रही है। अवैध शराब को लेकर चल रही पुलिस की मुहिम को बीते 20 दिनों में रिकार्ड तोड़ सफलता हाथ लगी है। जहां बीते विधानसभा चुनावों के दरम्यान कुल 6 हजार लीटर अवैध शराब जब्त कर कार्रवाई की गई थी वहीं बीते 20 दिनों में पुलिस ने यहां 27 हजार लीटर अवैध शराब जब्त कर रिकार्ड कायम किया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने शुक्रवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि आचार संहिता लगने के दौरान बीते बीस दिनों में 27 हजार लीटर अवैध शराब जब्ती की कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि इसके अलावा 120 किलो अवैध गांजा की जब्ती भी की गई। वहीं अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए तथा आचार संहिता के बीच ढाई लाख रुपये की जब्ती की गई। पुलिस अधीक्षक जैन का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले निगरानी बदमाशों और नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त रहने वालों के विरुद्ध इस तरह लगातार मुहिम जारी रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र ताम्रकार
समरससमरससमरसहिस
Low
HREG HUPR 429
क्षेत्रीय केंद्र ईसीएचएस, प्रयागराज व एम्स गोरखपुर के बीच हुआ एमओयू
MoU Regional Centre ECHS, Prayagraj and AIIMS Gorakhpur
प्रयागराज, 05 अप्रैल (हि.स.)। भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य (ईसीएचएस) के दायरे में आधुनिक और विकसित स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों को लाने के निरंतर प्रयासों के तहत शुक्रवार को एम्स, गोरखपुर और क्षेत्रीय केंद्र ईसीएचएस, प्रयागराज के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
यह जानकारी रक्षा मंत्रालय प्रयागराज के ग्रुप कैप्टन एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी समीर गंगाखेडकर ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। इससे गोरखपुर और पड़ोसी जिलों के ईसीएचएस लाभार्थियों को एम्स गोरखपुर में कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि एमओयू हस्ताक्षर समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मेजर जनरल जयबैंसला, एसएम, जीओसी, पूर्व यूपी और एमपी सब एरिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एमओयू पर एम्स गोरखपुर के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल और संयुक्त निदेशक आरसी ईसीएचएस, प्रयागराज ग्रुप कैप्टन एस. एस. थापा ने हस्ताक्षर किए।
कार्यक्रम का समन्वय ब्रिगेडियर वी संतोष कमांडेंट, जीआरडीकी अध्यक्षता में गोरखा रेजिमेंटल डिपो, गोरखपुर द्वारा किया गया था। उन्होंने बताया कि एम्स गोरखपुर और ईसीएचएस के बीच यह साझेदारी ईएसएम और उनके आश्रितों को उनके गृह नगर के पास प्रीमियम स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करने में काफी मदद करेगी।
इस अवसर पर मेजर जनरल जयबैंसला, एसएम, जीओसी, पूर्व यूपी और एमपी सब एरिया ने कहा कि हम हमेशा सरकारी और निजी पैनलबद्ध अस्पतालों की मदद से अपने ईएसएम को सर्वोत्तम स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस एमओयू के बाद, ईसीएचएस पॉली क्लिनिक द्वारा रेफर किए गए मरीजों को अब एम्स गोरखपुर में कैशलेस इलाज मिल सकेगा और उन्हें लखनऊ या अन्य बड़े शहरों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी। जो मरीज आपातकालीन चिकित्सा स्थिति में हैं, वे एम्स गोरखपुर जाकर कैशलेस इलाज करा सकेंगे। जबलपुर स्थित मध्य भारत क्षेत्र के उत्तरदायित्व क्षेत्र में भोपाल के एम्स और रायपुर के एम्स के अलावा ईसीएचएस के साथ सूचीबद्ध होने वाला यह तीसरा एम्स है।