राजनेताओं को व्यक्तिगत लाभ के लिए राष्ट्रीय प्रतीकों का दुरुपयोग करने से रोकने की मांग ख़ारिज

नई दिल्ली, 14 मई (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने राजनेताओं को व्यक्तिगत लाभ के लिए राष्ट्रीय प्रतीकों और स्वतंत्रता सेनानियों का दुरुपयोग करने और उन्हें अपने फायदे के लिए उपयोग करने से रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।

जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि याचिका के जरिये किसी को निशाना बनाकर कोर्ट को राजनीतिक अखाड़ा बनाया जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि कोर्ट राजनीतिक अखाड़ा क्यों बन गया है। आपकी याचिका से पता चलता है कि आप केवल किसी को निशाना बना रहे हैं।

याचिका में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा राजनीतिक संबोधनों के दौरान पृष्ठभूमि में भगत सिंह और डॉ. बीआर अंबेडकर के फोटो का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई थी।