राष्ट्रहित के आगे व्यक्तिगत व सामूहिक हितों का त्याग करें : कर्नल पीएन सिंह

– नौवीं यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के शिविर में कैडिटों को राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़ाया

मुरादाबाद, 27 जून (हि.स.)। नौवीं यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मुरादाबाद द्वारा आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में चल रहे दस दिवसीय सयुंक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नवें दिन गुरुवार को कैडिटों को राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़ाया गया। प्रशिक्षण शिविर में मुरादाबाद, धामपुर, मोरना, बिजनौर, चन्दौसी, अमरोहा, रामपुर के विभिन्न कालिजों की 530 छात्रा एनसीसी कैडिटस भाग ले रहे हैं। शिविर के कैम्प कमांडेन्ट कर्नल पीएन सिंह हैं।

प्रथम सत्र में कैम्प कमांडेन्ट कर्नल पीएन सिंह ने कैडिटों का बताया कि किसी राष्ट्र के व्यक्तियों में समान हित के आधार पर विकसित ‘हम’ की वह भावना जो उन्हें क्षेत्र, जाति, लिंग, धर्म की भिन्नता होते हुए भी अपने राष्ट्र के समूह से बांधती है तथा वे राष्ट्रहित के आगे व्यक्तिगत व सामूहिक हितों का त्याग करते हैं राष्ट्रीय एकता के लाभ के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि यह देशवासियों को स्थान, भाषा, जाति, धर्म व संस्कृत के भेदभाव को मुलाकात एक सूत्र में बांधती हैं।

द्वितीय सत्र में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन प्रांत उपाध्यक्ष व गायकोलोजिस्ट डा. बबीता गुप्ता ने बालिका कैडिटों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स बताए तथा समय-समय पर महिलाओं को होने वाली स्वास्थ्य संबंधी कमियों से अवगत कराया।

इस मौके पर कैम्प एड्जुटेन्ट कैप्टन सुनीता, कैप्टन मनी बंसल, कैप्टन ममता रानी, कैप्टन इन्दिरा, लेफ्टिनेन्ट नंन्दिनी, थर्ड आफीसर कंचन, जीसीआई करुणा त्यागी, केयर टेकर अल्का चौहान, रश्मि पांडे, डा. रुचि आर्या सूबेदार मेजर पूरन सिंह, सूबेदार नन्दु कुमार, नायाब सूबेदार राजेन्द्र सिंह, हवलदार पपप्न, संजीत कुमार, अजय कुमार, सोमपाल सिंह, भीम सिंह, पुष्पा, साबरी शर्मा एंव एनसीसी कैडिट्स मौजूद रहीं।