झाड़ियों में मिला अधेड़ का शव, हड़कंप
ऋषिकेश, 26 अगस्त (हि. स.)। आईडीपीएल पुलिस चौकी अंतर्गत नेहरु पार्क में साेमवार की दाेपहर झाड़ियां में एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
20 बीघा निवासी पार्षद गुरविंदर सिंह गुर्री ने बताया कि साेमवार दोपहर आईडीपीएल मैदान में बच्चे खेलने जा रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर इस व्यक्ति पर पड़ी, जो झाड़ियों में पड़ा हुआ था। बच्चाें ने इसके बारे में अन्य युवकों को बताया।युवकाें की सूचना पर घटना की जानकारी हुई और वे तत्काल मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 20 बीघा निवासी गली नंबर पांच का बिट्टू उर्फ राजकुमार (45) के रुप में हुई, जो अपनी माता राधा रानी के साथ रहता था। मृतक की पत्नी छिद्दरवाला में अपने मायके रहती है। मृतक का एक बेटा भी है। मृतक शराब का आदि बताया जा रहा है।