फतेहाबाद की तीन विधानसभा सीटों पर भरे गए 70 नामांकन

फतेहाबाद की तीन विधानसभा सीटों पर भरे गए 70 नामांकन

फतेहाबाद, 12 सितंबर (हि.स.)। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन गुरुवार को जिले की तीनों विधानसभा सीटों फतेहाबाद, टोहाना व रतिया से 41 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे। अब तक तीनों सीटों पर 70 नामांकन भरे गए हैं। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन वीरवार को 17 उम्मीदवारों ने फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से अपने नामांकन दाखिल किए।

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से कुल 35 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। वीरवार को इंडियन नेशनल लोक दल से गांव चौटाला निवासी सुनैना चौटाला, उनके पति रविंद्र सिंह चौटाला उर्फ रवि सिंह चौटाला, इंडियन नेशनल कांग्रेस से अग्रवाल कॉलोनी, फतेहाबाद निवासी बलवान सिंह दौलतपुरिया व उनकी पत्नी परमेश्वरी देवी, जननायक जनता पार्टी से गांव पीलीमंदोरी निवासी सुभाष चंद्र व पंचकुला निवासी राजेश कुमार, आम आदमी पार्टी से गांव ठुईयां निवासी कमल बिसला, रवि बिसला के अलावा अग्रवाल कॉलोनी फतेहाबाद निवासी अनिल ज्याणी, एमसी कॉलोनी फतेहाबाद निवासी राजेंद्र कुमार, पन्नीवाला मोटा सिरसा निवासी रमन, भट्टूकलां निवासी जयबीर, गांव गदली निवासी विश्वामित्र, गांव बोदीवाली निवासी मनदीप कुमार, सिरसा निवासी गोबिंद कांडा, एमसी कॉलोनी फतेहाबाद हरदीप सिंह व आजाद नगर फतेहाबाद निवासी रेखा रानी शाक्य ने बतौर निर्दलीय अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

टोहाना विधानसभा के लिए 17 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

टोहाना विधानसभा में 17 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल करवाया। नामांकन के आखिरी दिन 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। टोहाना विधानसभा के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रत्याशी परमवीर सिंह व उनकी पत्नी मंदीप कौर, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुखविंदर सिंह व कवरिंग प्रत्याशी मनप्रीत कौर, जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी हवा सिंह खोबड़ा, सीपीआई प्रत्याशी जगतार सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी निखिल, निर्दलीय प्रत्याशी सुखविंदर सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी राय सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर व निर्दलीय प्रत्याशी करमबीर सिंह ने अपना नामांकन दाखिला किया। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह व उनके कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर सुनीता देवी, इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी कुनाल करण सिंह, इंडियन नेशनल लोकदल कवरिंग प्रत्याशी ज्योतिका सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी धर्मपाल गिल, निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र कुमार अपना नामांकन दाखिल कर चुके है। इस तरह 4 कवरिंग प्रत्याशी को मिलाकर टोहाना विधानसभा के लिए कुल 17 प्रत्याशियों नामांकन दाखिल किया है।

रतिया में 18 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल

जिले की तीसरी रतिया विधानसभा में वीरवार को नामांकन के अंतिम दिन 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले बुधवार तक पांच उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था किसके चलते अब रतिया विधानसभा क्षेत्र से कुल 18 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन हो गए हैं। आज कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में जरनैल सिंह व कवरिंग उम्मीदवार के रूप में उनकी पत्नी मनजीत कौर, आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी मुख्तयार सिंह व चानन सिंह गांव हिजरावा कलां ने, जेजेपी पार्टी से प्रत्याशी रमेश कुमार, इनेलो पार्टी से प्रत्याशी रामस्वरूप रामा व राजकुमार ओड ने, बसपा से छिद्रपाल व कवरिंग के रूप में उनकी पत्नी रानी ने, पीपीआई (डी) से सुरजीत कुमार गांव भोडिया खेड़ा, आजाद उम्मीदवार के तौर पर मंजू बाला गांव हिजरावा खुर्द, बीबो इंदौरा गांव बबनपुर, राजबीर गांव अलीपुर बरोटा ने नामांकन पत्र दाखिल किए।