पत्नी की माैत के बाद पति ने छोड़ा खाना-पानी, उपचार के दौरान पति की भी हुई माैत
जगदलपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनियागांव में रहने वाले सुखदेव की धर्मपत्नी फूलमती बघेल ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के गम में सुखदेव ने खाना पीना छोड़कर केवल पत्नी के बारे में सोचने के कारण वह बीमार हो गया। उसे मेकाॅज में भर्ती किया गया, लेकिन उपचार के दौरान आज साेमवार काे उसकी भी मौत हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए मृतक सुखदेव के पुत्र उमेश ने बताया कि पिता सुखदेव खेती किसानी का काम करते थे। उनके पांच बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ खेत में काम करते थे। दाे माह पहले मां फूलमती बघेल का अचानक से स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसके बाद लगातार उपचार चल रहा था, उपचार के दौरान मां फूलमती बघेल का निधन हो गया। मां की मौत के बाद पिता का काफी गहरा सदमा लगा, जिसके बाद उसने भी खाना पीना छोड़ दिया। बच्चों के द्वारा बार-बार उन्हें खाने के साथ ही स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बात कहते रहे, लेकिन पिता सुखदेव पत्नी फूलमती की मौत का गम सह नहीं कर पाए और बीमार पड़ गए। उनके उपचार के बाद उन्हाेंने भाेजन करना छोड़ दिया, जिसके बाद 28 सितंबर को पिता को मेकाॅज में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुखदेव की भी मौत हो गई।
—————