23 सितंबर को तोरपा आयेंगे मुख्यमंत्री, डीसी, एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

23 सितंबर को तोरपा आयेंगे मुख्यमंत्री, डीसी, एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

खूंटी, 19 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 23 सितंबर को तोरपा में होनेवाले कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त लोकेश मिश्रा तथा एसपी अमन कुमार ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल एनएचपीसी मैदान का निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्यक्रम के लिए बनाये जा रहे हैंगर, हैलिपैड आदि को देखा तथा अवश्य दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। डीसी ने मैदान में स्टेज, टेंट एवं स्टॉल लगाने, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, आनेवाले अतिथियों, लाभुकों एवं आमजनों के बैठने की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दियां इस दौरान उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत सचान, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सैयद राशिद अख्तर, कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा, अंचल अधिकारी पूजा बिन्हा आदि उपस्थित थे।

—————