राज्यपाल को सर्किट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

राज्यपाल को सर्किट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

धनबाद, 24 सितंबर (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार‌ मंगलवार की दोपहर दुमका से रांची जाने के क्रम में धनबाद पहुंचे। मौके पर राज्यपाल को सर्किट हाउस में जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राज्यपाल के सर्किट हाउस पहुंचने पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, सिटी एसपी अजीत कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कुछ देर सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद राज्यपाल रांची के लिए प्रस्थान कर गए।