बस्तर संभाग में अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य बनाने हुई बैठक
जगदलपुर, 13 सितंबर (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय बस्तर में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय एवं कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में बस्तर संभाग में भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत बस्तर संभाग में अधिक से अधिक सदस्य बनाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर सदस्य बनाने हेतु भाजपा के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है। इस दौरान संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
—————