निगम के कूड़ा वाहन ने बच्ची को कुचला, हालत गम्भीर

निगम के कूड़ा वाहन ने बच्ची को कुचला, हालत गम्भीर

गाजियाबाद, 01 सितंबर (हि.स.)। मुस्लिम बाहुल्य कैला भट्ठा में रविवार की दोपहर को नगर निगम के कूड़ा वाहन ने एक बच्ची को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर नगर निगम ने वाहन चालक को लापरवाही बरतने के आरोप में सेवामुक्त कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कैला भट्ठा के इस्लाम नगर में दो साल की बच्ची एलिना दोपहर के 12 बजे अपनी बहन के साथ घर के बाहर खड़ी थी। तभी नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक ने बच्ची को टक्कर मारकर गाड़ी ऊपर से उतार दी। चालक मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

—————