पुरानी पेंशन को लेकर प्रदर्शन निकाला पैदल मार्च

पुरानी पेंशन को लेकर प्रदर्शन निकाला पैदल मार्च

बरेली, 26 सितंबर (हि.स.)। अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने जिला संयोजक डॉक्टर मुनीश कुमार गंगवार, मंडल मंत्री जगदीश गंगवार के नेतृत्व में ऑल टीचर्स और एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर धरना प्रदर्शन किया और पैदल मार्च निकाला।

इस अवसर पर डॉ मनीष कुमार गंगवार ने कहा कि एनपीएस और यूपीएस कर्मचारियों के हित में नहीं है हम इसका विरोध करते हैं और हमें यह योजना स्वीकार नहीं है। इस अवसर पर एनई रेलवे मेंस कांग्रेस, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ, उत्तर प्रदेश विद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश नर्सिंग संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, टीएससीटी, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ आदि अनेक विभागों के संगठनों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर धरना प्रदर्शन किया और पैदल मार्च निकाला। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन साैंपा। इस माैके पर रूप किशोर, हेमपाल गंगवार, भूप सिंह, राजकुमार यादव, नीतू वर्मा, पुष्पा गंगवार, तबस्सुम, राशिद सूरी, वीरेंद्र गंगवार, जगदीश गंगवार, प्राची शर्मा, नीलम शर्मा, भारत वीर गंगवार, चित्रसेन, अनिल कुमार गंगवार, डॉक्टर पंकज यादव, सनोज गंगवार, धर्मवीर गंगवार, देवेंद्र कुमार, बी सी यादव, मनोज कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे ।