रूस व यूक्रेन युद्ध समाप्ति के लिए नरेन्द्र मोदी की पहल एतिहासिक: शान्ता कुमार
शिमला, 26 सितंबर (हि. स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि भारत के करोड़ों लोगों को इस बात का स्वाभिमान है कि रूस और यूक्रेन के युद्ध को समाप्त करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ऐतिहासिक पहल कर रहे हैं। मेरी शुभकामनाएं हैं कि दो वर्ष से अधिक चल रहे इस युद्ध को समाप्त करने के लिए मोदी सफल हों।
भाजपा नेता शान्ता कुमार ने गुरुवार को यहां एक बयान जारी कहा कि रूस और यूक्रेन के युद्ध में दोनों देशों में हजारों बेगुनाह लोग मारे जा चुके हैं। करोड़ों अरबों की संपत्ति नष्ट हो गई है। यूक्रेन से लाखों लोग शरणार्थी बनकर दरदर भटक रहे हैं। दो साल से चला हुआ यह युद्ध मानवता के माथे पर एक कलंक है। उन्होंने
कहा कि प्रथम और द्वितीय महायुद्ध से त्रस्त विश्व के देशों ने राष्ट्रसंघ की स्थापना की थी। उद्देश्य यही था कि भविष्य में कोई युद्ध न हो और बातचीत से सभी समस्याओं को सुलझााया जाए। यह विश्व का दुर्भाग्य है कि राष्ट्रसंघ पूरी तरह से अपरासंगिक हो गया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी युद्ध के बीच दोनों देेेशों में कई बार गये। समझौते की कोशिश करवा रहे है। भगवान करे दोनों देशों का युद्ध समाप्त हो और मानवता के माथे का यह कलंक मिट जाए।
—————