धर्मांतरित के शव को दफनाने काे लेकर मचा बवाल, धर्म विशेष के लोगाें ने प्रदर्शन कर पुलिस को साैंपा ज्ञापन

धर्मांतरित के शव को दफनाने काे लेकर मचा बवाल, धर्म विशेष के लोगाें ने प्रदर्शन कर पुलिस को साैंपा ज्ञापन

दंतेवाड़ा, 24 सितंबर (हि.स.)। जिले के बीजापुर सीमा पर स्थित कौशलनार गांव में इसाई धर्मांतरित के शव को दफनाने काे लेकर बवाल मच गया।

ग्रामीणाें ने गांव में शव दफनाने के दौरान परिजनों के साथ मारपीट की गई। 23 अगस्त को घटी घटना के विरोध में धर्म विशेष के लोगों ने आज मंगलवार को दंतेवाड़ा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए धर्म विशेष के लोग पुलिस को ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन देने के बाद धर्म विशेष के लोगों ने पुलिस से मामले के जांच की मांग की है। पुलिस ने उनके ज्ञापन को लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

डीएसपी उन्नति ठाकुर ने बताया कि कौशलनार में विवाद की बात सामने आई थी, लोग आज शिकायत लेकर आए थे, हमने उनका ज्ञापन ले लिया है. जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वह की जाएगी

ज्ञापन देने आए पीड़ित युवक का कहना है कि 23 अगस्त के दिन एक शख्स की मौत हो गई, हम लोग बरसों से जहां अपने लोगों को दफनाते आ रहे हैं । वहां पर शव को दफनाने गए, हमें वहां पर शव को दफनाने के रोक दिया गया। हमसे कहा गया कि थोड़ी देर रुक जाएं अभी एक कागज आने वाला है, उसके बाद ही आप शव को दफनाना। बाद में गांव के बाहर से कुछ लोग आए और हमारे साथ मारपीट की। हम चाहते हैं कि हमें न्याय मिले। घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि 23 अगस्त को कौशलनार गांव में शव को दफनाने के दौरान विवाद हुआ था। उस मुद्दे को लेकर लोग उनके पास ज्ञापन देने आए हैं। आरोप है कि शव को दफनाने के दौरान विवाद की स्थिति खड़ी हो गई थी, धर्म विशेष से जुड़े लोगों का आरोप था कि उनके साथ मारपीट की गई है।. पुलिस ने ज्ञापन सौंपने आए लोगों को भरोसा दिया है कि उनकी शिकायत पर वो नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष राजाराम तोड़ेम ने कहा कि संविधान के तहत जो अधिकार हमें मिले हैं उसका पालन होना चाहिए। उन्हाेने धर्म विशाेष के प्रदर्शन पर अपील की है कि धर्मांतरित लोग अपने मूल धर्म में लौट आएं।

—————