जयराम महतो ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
कोडरमा, 25 सितंबर (हि.स.)। पटना से धनबाद जाने के क्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने बुधवार को चंदवारा प्रखंड के उरवां स्थित बाबा होटल बैंक्विट हॉल में बैठक की।
इस दौरान टाइगर जयराम महतो ने बरही, बरकट्ठा, कोडरमा के कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने के लिए कहा। साथ ही प्रत्येक बूथ पर लोगों को जाकर जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 2024 विधानसभा चुनाव झारखंड की दशा और दिशा को तय करेगा।
इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष बरही विधानसभा के नेता कृष्णा यादव, कोडरमा विधानसभा के नेता संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष विनय मोदी, युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
—————