खड़े ट्रक से चक्का की चाेरी का एक आराेपित गिरफ्तार
जगदलपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के थाना बोधघाट में पीड़ित संतोष कुमार गौतम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 अक्टूबर के रात्रि में पीड़ित का 12 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 8 एल 1564 को अडावाल आरटीओ कार्यालय के पास खड़ा था, जिसमें लगे चक्का को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर अपराध क़ायम कर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपित की पता साजी की गयी। पतासाजी के दौरान प्रत्यक्षदर्शी के कथन के आधार पर संदेही निलेश उर्फ़ पप्पू साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किये हुए ट्रक चक्का को पेश करने से जब्ती कर उपरोक्त आरोपित नीलेश उर्फ़ पप्पू साहू पिता स्व. प्रेम सिंह निवासी नयापारा अडावाल को गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमांड पर आज साेमवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपिताें की पतासाजी की जा रही है।
—————