आवापल्ली में टावर गिरने से एक बुजुर्ग की हुई मौत
बीजापुर, 6 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के उसूर ब्लॉक के मुख्यालय आवापल्ली में टावर गिरने से विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ गटपल्ली सत्यम उम्र 50 वर्ष निवासी माड़वीपारा की मौत हो गई है।
सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी ने बताया कि, आज रविवार काे शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवापल्ली में अचानक मौसम बदला और गरज के साथ हवा चलने लगी। इसी दौरान आईसीडीएस व कृषि कार्यालय के पास लगा पुराना टावर गिर गया। इसकी चपेट में आने से गटपल्ली सत्यम निवासी माड़वीपारा आवापल्ली के सिर में गहरी चोट लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
—————