रामजन्म भूमि गेट पर एबीवीपी के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का हुआ विमोचन
अयोध्या, 26 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य द्वार पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 70वें राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन शनिवार को किया गया।
इस अवसर पर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव व विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ,विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री एवं राम जन्मभूमि निर्माण प्रभारी गोपाल राव व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल , विभाग प्रमुख डॉ नागेंद्र सिंह, प्रांत छात्रा प्रमुख डॉ मोनिका परमार, विभाग सयोंजक शशांक विद्यार्थी विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय की उपस्थिति रहेंगे ।
इस मौके पर विभाग कार्यालय मंत्री दुर्गेश तिवारी, महानगर सह मंत्री आदर्श चतुर्वेदी, महानगर संगठन मंत्री राजवर्धन प्रांत , एडीएफ सयोंजक शिवम मिश्र ,महानगर एडीएफ प्रमुख डॉ रुद्र प्रताप सिंह, प्रियांशु तिवारी,जय प्रकाश आदित्य अवध विश्वविद्यालय विस्तारक शौर्यवर्धन सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।