रतन टाटा के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

रतन टाटा के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

रांची, 10 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा के निधन से पूरा देश मर्माहत है। उन्होंने देश में उद्योग जगत को लीड किया। सामाजिक कार्यों में भी उन्होंंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए रतन टाटा से उनकी मुलाकात हुई थी। कई योजनाओं के बारे में उनसे चर्चा की थी। सभी काम करने को वे तैयार थे। दुर्भाग्य से मुख्यमंत्री से हटने के बाद काम वहीं लटकर रह गए। आज भी मैं उनकी विनम्रता और सादगी याद करता हूं। वास्तव में उन्होंने अपने लिए नहीं देश के लिए काम किया। दुनिश में देश का परचम लहराने की चिंता करते रहे। उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ परोपकार और विनम्रता की अद्भुत मिसाल पेश की। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

————–