केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष

– भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह ने जताया सरकार का आभार

हाथरस, 17 अक्टूबर (हि.स.)। खेती और किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कई प्रदेशों के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। कई फसलों का एमएसपी बढ़ाए जाने पर सरकार का आभार जताया।

केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात के दौरान धर्मेंद्र चौधरी ने बताया क्षेत्रीय किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल ही में बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा, लचर बिजली आपूर्ति, आवारा पशु आदि समस्याएं किसानों के लिए सिरदर्द बन गई हैं। इस तरह की तमाम समस्याओं के कारण क्षेत्र का किसान आर्थिक रूप से विकसित नहीं हो पा रहा है। किसानों से संबंधित समस्याओं को लेकर भाकियू चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंप कर जल्द से जल्द समस्याओं के निवारण की मांग की है। इसके अलावा धर्मेंद्र चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा रवि की 6 फसलों का अधिकतम बिक्री मूल्य बढ़ाए जाने पर आभार व्यक्त किया और बताया कि इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार किसानों के कल्याण के लिए इस तरह के निर्णय समय-समय पर लेती रहे।

—————